ढिंचैक पूजा की वेडिंग फोटोज ने मचाई सनसनी, दूल्हे को लेकर बना सस्पेंस

नई दिल्ली। अपनी अनोखी गायकी और वायरल गानों से इंटरनेट सेंसेशन बनीं ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं बल्कि उनकी शादी है। सोशल मीडिया पर पूजा ने अपनी शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।

लाल लहंगे में दिखीं दुल्हन

ढिंचैक पूजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरों का वीडियो कोलाज शेयर किया। वीडियो में वह लाल रंग के शानदार ब्राइडल लहंगे में नजर आ रही हैं। हाथों में चूड़ा, माथे पर मांगटीका, गले में हार और नाक में नथ के साथ पूजा का दुल्हन वाला अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

वीडियो में पूजा कभी अपने पति का हाथ थामते स्टेज की ओर बढ़ती दिखाई देती हैं, तो कभी प्यार भरी नजरों से अपने जीवनसाथी को देखती नजर आती हैं। हालांकि, उन्होंने किसी भी तस्वीर में अपने पति का चेहरा नहीं दिखाया, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। वीडियो के कैप्शन में पूजा ने लिखा:
“मेरी शादी की कुछ तस्वीरें… मैं बाद में और भी शेयर करूंगी।”

इंटरनेट पर फिर ट्रेंड कर रही

‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ और ‘दिलो का शूटर’ जैसे गानों से रातों-रात लोकप्रिय हुईं ढिंचैक पूजा साल 2017 में सोशल मीडिया की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक थीं। उनके गानों की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में भी एंट्री मिली थी।

अब सालों बाद पूजा एक बार फिर इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 7.88 लाख फॉलोअर्स हैं और उनकी हर पोस्ट पर फैंस की नजर बनी रहती है।

फैंस इस समय उत्सुक हैं कि पूजा अपनी शादी की और तस्वीरें कब शेयर करेंगी और क्या वह इस खास मौके पर कोई नया गाना भी लेकर आएंगी।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *