दिल्ली-वासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, झमाझम बरसेंगे बदरा

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने दिल्ली में वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से ये अलर्ट शुक्रवार के लिए जारी किया गया है। हालांकि, यहां 23 अगस्त तक रुक-रुककर वर्षा होने का अनुमान जाहिर किया गया है। ऐसी संभावना है कि वर्षा के कारण तीन-चार दिनों में अधिकांश तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ जाएगा।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार शाम तक हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने की संभावना व्यक्ति की है जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि प्रातः साढ़े आठ बजे 70 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई तथा न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

वही इससे पूर्व बुधवार को न्यूनतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम एक्सपर्ट्स का कहना है कि महीने के अंतिम 10 दिन में अच्छी वर्षा हो सकती है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में अब तक वर्षा कम होने की भरपाई होने की उम्मीद है। दिल्ली में अगस्त में सामान्य रूप से 247.7 मिलीमीटर वर्षा होती है। मौसम विज्ञान विभाग ने इस महीने दिल्ली में सामान्य वर्षा होने की संभावना व्यक्त की थी। दिल्ली में इस माह में सामान्य 157।1 मिमी वर्षा की तुलना में सिर्फ 63।2 मिमी वर्षा दर्ज की गई क्योंकि दिल्ली तथा उत्तर पश्चिम भारत के इसके आसपास के क्षेत्र दूसरी बार 10 अगस्त को ‘मानसून क्रम टूटने’ के चरण में प्रवेश कर गए थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *