रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन कार्यक्रम आगामी 26 नवंबर, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आम नागरिकों से सीधे मुलाकात करेंगे।
जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रदेशभर से आने वाले नागरिकों की समस्याएं, मांगें और सुझाव सुनेंगे। इस दौरान लोग अपनी शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय जनदर्शन के दौरान प्राप्त आवेदनों और शिकायतों के त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे।
इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना और शासन तथा जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। जनदर्शन के माध्यम से नागरिकों को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।