नहीं रहीं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II, चार्ल्स बने नए राजा

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। जी दरअसल वह कुछ समय से बीमार थीं और डॉक्टरों की निगरानी में भी थीं। बीते देर रात उनका निधन हो गया और उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। आपको बता दें कि एलिजाबेथ द्वितीय के जाने के बाद उनके बड़े बेटे चार्ल्स ब्रिटेन के राजा बन जाते हैं। 73 साल के चार्ल्स ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड सहित 14 अन्य क्षेत्रों के भी प्रमुख बन गए हैं। आपको बता दें कि शाही परिवार के नियमों के मुताबिक चार्ल्स को ही एलिजाबेथ द्वितीय के जाने के बाद बागडोर संभालनी थी। आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने मात्र 25 साल की उम्र में सत्ता संभाल ली थी।

वहीं उनके पिता King George VI के निधन के बाद ही एलिजाबेथ महारानी बना दी गई थीं। 70 सालों तक उन्होंने शासन किया और कई प्रधानमंत्री बनते-गिरते देखे। वहीं अब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का युग समाप्त हो गया है, तो उनके बड़े बेटे चार्ल्स के सिर बड़ी जिम्मेदारी आ गई है। वहीं नियमों के मुताबिक एलिजाबेथ के निधन के तुरंत बाद ही चार्ल्स को नया राजा घोषित कर दिया गया है।

आपको बता दें कि लंदन के St James’s Palace में वरिष्ठ सांसदों, सिविल सर्वेंट्स, मेयर के बीच औपचारिक तौर पर चार्ल्स को राजा बना दिया जाएगा। आपको यह भी बता दें कि इस साल अपनी प्लेटिनम जुबली पर एलिजाबेथ द्वितीय ने भी ये इच्छा जाहिर की थी कि जब चार्ल्स राजा बनेंगे तो कैमिला रानी बनेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि हर कोई कैमिला का भी समर्थन करेगा। वहीं अब जब एलिजाबेथ का निधन हो गया है और चार्ल्स राजा बन गए हैं, ऐसे में कैमिला भी रानी बन गई हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *