कोर्ट के आदेश के बाद भी मांगी रिश्वत, 10 हजार रुपये लेते महिला आरक्षक ACB के हत्थे चढ़ी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोड़ेनार थाना में पदस्थ महिला आरक्षक तिलेश्वरी साहू को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कोर्ट के आदेश के बावजूद जब्त ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में घूस मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना के एक मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया था। बाद में न्यायालय ने ट्रैक्टर मालिक बंगालु यादव के पक्ष में सुपुर्दनामा जारी कर वाहन सौंपने का आदेश दिया। आरोप है कि इसके बावजूद महिला आरक्षक ने ट्रैक्टर रिलीज करने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही महिला आरक्षक ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल ACB की टीम आरोपी महिला आरक्षक से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *