पुलिस कार्रवाई के विरोध में CJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान, 24 जुलाई को हर जिले में शांतिपूर्ण विरोध की अपील

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में 24 जुलाई को देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित करने का आह्वान किया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट जारी कर छात्रों, युवा संगठनों और सामाजिक संस्थाओं से अपने-अपने जिलों में विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है।

CJP ने अपने अभियान के लिए “Every District. One Day. One Demand” का नारा दिया है। पार्टी का कहना है कि प्रदर्शन का उद्देश्य कथित पुलिस बर्बरता के पीड़ितों के साथ एकजुटता जताना और उनकी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से सामने रखना है।

पार्टी ने सभी आयोजकों से प्रदर्शन से पहले स्थानीय प्रशासन से आवश्यक अनुमति लेने और कार्यक्रम को पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने की अपील की है। साथ ही प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मांगों को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाने और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ एकजुटता व्यक्त करने का आग्रह किया गया है।

CJP ने बताया कि प्रदर्शन को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) और ज्ञापन का प्रारूप भी जारी किया जाएगा, ताकि सभी जिलों में एक समान तरीके से कार्यक्रम आयोजित किए जा सकें।

सोशल मीडिया पर इस आह्वान के बाद 24 जुलाई को देश के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इन कार्यक्रमों का स्वरूप और भागीदारी स्थानीय प्रशासन से मिलने वाली अनुमति और स्थानीय आयोजकों की तैयारी पर निर्भर करेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *