भाजपा किरन्दुल मंडल सह प्रभारी बने भावना सक्सेना

किरंदुल-भारतीय जनता पार्टी किरंदुल मंडल के सह प्रभारी भावना सक्सेना को नियुक्त किया गया है। बता दें भावना सक्सेना पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा जिला मंत्री भी रह चुकी है। सह प्रभारी नियुक्त करने पर गुरुवार देर शाम भाजपा किरन्दुल मंडल महामंत्री दीनानाथ ठाकुर,उपाध्यक्ष जोसना सिवाई,सुनीता साहू, महिला मोर्चा महामंत्री सरस्वती डहरिया सहित अन्य कार्यकर्त्ताओं ने उनके घर जाकर बधाई और उपहार भेंट किया साथ ही सभी ने उनका मंडल में स्वागत किया और मंडल के सभी कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति देने व मंडल संचालन में मार्गदर्शन करने का आग्रह किया। भावना ने सबको धन्यवाद दिया व सब मिलकर मंडल का विस्तार करने और आने वाले चुनाव में मिलकर कार्य करेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *