मुंबई | म्यूजिक कंपोज़र अमाल मलिक ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने साथ हो रही अनदेखी और पॉलिटिक्स को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमाल का कहना है कि इंडस्ट्री के कुछ ‘पावरफुल लोग’ ने उन्हें 2019 से 2026 के बीच लगभग 60 फिल्मों से बाहर करवा दिया।
इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से बातचीत में अमाल ने कहा, “20 फिल्में मैंने खुद मना कर दीं, क्योंकि उस सेटअप में काम करना मेरे स्तर का नहीं था। फिर भी मैं हमेशा अपने फैंस के लिए अच्छा म्यूजिक बनाऊंगा। नुकसान उनका हुआ है।”
अमाल मलिक ने यह भी खुलासा किया कि इस पॉलिटिक्स का असर सिर्फ उन पर ही नहीं बल्कि उनके परिवार और फैंस पर भी पड़ा। उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों से पूरी ईमानदारी से काम किया, लेकिन इंडस्ट्री में चीजें उनकी उम्मीदों के मुताबिक नहीं हुईं।
उन्होंने बताया कि बॉलीवुड में अब नेपोटिज्म और पॉलिटिक्स का मिलाजुला गिरोह सक्रिय हो गया है , जो म्यूजिक इंडस्ट्री में उनके लिए काम नहीं करना चाहता। अमाल ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, “एक दिन ऊपरवाला उन्हें उनकी सही जगह दिखाएगा।”
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि ‘सूरज डूबा है’ जैसे हिट गाने से म्यूजिक लेबल करोड़ों कमा गया, लेकिन उन्हें सही मुआवजा नहीं मिला। अमाल मलिक हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ में चौथे रनर-अप रहे हैं।
अमाल के खुलासे ने एक बार फिर बॉलीवुड की असली सच्चाई और इंडस्ट्री पॉलिटिक्स को सामने ला दिया है।