मुंबई। निर्देशक आदित्य धर अपनी अपकमिंग फ्रेंचाइज़ ‘धुरंधर’ को सिर्फ एक फिल्म तक सीमित नहीं रख रहे हैं, बल्कि इसे एक बड़े सिनेमैटिक यूनिवर्स के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ की सफलता के बाद मेकर्स अब इसके अलग-अलग किरदारों पर स्पिन-ऑफ फिल्में और वेब सीरीज बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। इसके जरिए कहानी के प्रमुख किरदारों को अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में विस्तार दिया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, इस पूरे यूनिवर्स की कहानी और नैरेटिव को आदित्य धर खुद आकार दे रहे हैं। वहीं कुछ स्पिन-ऑफ प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी नए निर्देशकों को भी दी जा सकती है, जिसमें क्रिएटिव टीम का विस्तार देखने को मिलेगा।
फिल्म में नजर आए कलाकारों में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, डेनिश पांडोर और राकेश बेदी जैसे नाम शामिल हैं, जिनके किरदारों पर अलग-अलग कहानियां विकसित किए जाने की चर्चा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस यूनिवर्स में फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी के लिए वेब सीरीज भी बनाई जा सकती हैं, जिससे कहानी को और विस्तार मिलेगा और दर्शकों को मल्टी-फॉर्मेट एंटरटेनमेंट मिलेगा।
हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इंडस्ट्री में इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी चर्चा तेज हो गई है। अगर यह प्लान आगे बढ़ता है तो यह भारतीय सिनेमा में एक नया बड़ा फ्रेंचाइज़ मॉडल साबित हो सकता है।