जम्मू-कश्मीर में LoC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, JCO समेत सेना के 4 जवान घायल

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक लैंडमाइन विस्फोट में सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत चार जवान घायल हो गए हैं। यह हादसा नौशेरा सेक्टर के अग्रिम इलाके कलाल में मंगलवार को रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान हुआ।

जानकारी के मुताबिक, सेना की टीम नियमित गश्त पर थी, तभी अचानक रास्ते में मौजूद एक बारूदी सुरंग सक्रिय हो गई और जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से JCO समेत चार जवान घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, घुसपैठ रोकने और सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए LoC के संवेदनशील इलाकों में लैंडमाइंस बिछाई जाती हैं। कई बार भारी बारिश, मिट्टी खिसकने या अन्य कारणों से ये लैंडमाइंस अपनी जगह से खिसककर रास्तों तक पहुंच जाती हैं।

प्रारंभिक जांच में भी आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा ऐसी ही खिसकी हुई लैंडमाइन की वजह से हुआ। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

विस्फोट की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायल जवानों को इलाज के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *