उत्तराखंड में बरपा कहर, लैंडस्लाइड से खतरे में पड़ी लोगों की जान

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले में बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां पेनगढ़ गांव में भूस्खलन होने से एक मकान चपेट में आ गया तथा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। इस मकान में एक ही परिवार के 5 लोग दब गए। मौके पर रेस्क्यू एवं सर्च ऑपरेशन आरम्भ हो गया है। एक शव बरामद किया गया है। जबकि 4 व्यक्तियों को रेस्क्यू कर चिकित्सालय भेजा गया है। उनकी हालत गंभीर बताई गई है।

SDRF के मुताबिक, शनिवार को जिला कंट्रोल रूम से खबर प्राप्त हुई कि थराली पैनगढ़ में दो से तीन मकानों पर मलवा आ गया है, जिसमें 3 से 4 व्यक्तियों के दबे होने की संभावना है। मौके पर सेनानायक SDRF मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। मौके पर भूस्खलन की वजह से पहाड़ से एक बहुत बड़ा पत्थर मकान से टकरा गया था, जिससे मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, जिसमें 5 लोग दबे हुए थे। SDRF की रेस्क्यू टीम ने एक चोटिल व्यक्ति को क्षतिग्रस्त लेंटर के नीचे से रेस्क्यू किया तथा तत्काल चिकित्सालय भेजा। जबकि एक व्यक्ति लेंटर के नीचे दबा है, उसे निकालने का प्रयास चल रहा है। दो चोटिल व्यक्तियों को पहले ही चिकित्सालय भेज दिया गया है। एक महिला की मृत्यु हो गई है। कुल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बता दें कि उत्तराखंड में इस वर्ष भारी वर्षा हुई है। कई स्थानों पर बर्फबारी देखने को मिल रही है। हाल में भूस्खलन की घटनाएं बड़ी हैं। कुछ दिन पहले पिथौरागढ़ जिले में भूस्खलन की दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *