3 केंद्रीय मंत्री आज छत्तीसगढ़ दौरे पर, माना विमानतल पर हुआ भव्य स्वागत

रायपुर। आज धनतेरस का दिन हैं। आज के पावन अवसर पर तीन केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। दौरे पर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्रियों में फग्गन सिंह कुलस्ते, रेणुका सिंह और पशुपति कुमार शामिल हैं। तीनों मंत्रियों का छत्तीसगढ़ आने का विशेष प्रयोजन हैं। आज तीनों मंत्री सरकारी भर्ती का नियुक्ति पत्र बांटेंगे। नियुक्ति पत्र बांटने कार्यक्रम पीएम मोदी भी वर्चुअली शामिल होंगे। आज के कार्यक्रम के लिए तीनों मंत्री अलग अलग जिलों में जाकर नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे।

आज के नियुक्ति पत्र वितरण के कार्यक्रम में तीनों मंत्री अलग अलग जिलों में जा कर कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही साथ उन्हे नियुक्ति पत्र बांटेगें। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते रायपुर में नियुक्ति पत्र बांटेगें। जबकि केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह बिलासपुर में नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगी। और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार भिलाई में नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। नियुक्ति पत्र के वितरण के समय पीएम मोदी भी शामिल होंगे। पीएम मोदी इस कार्यक्रम में 11 बजे शामिल होंगे। जानकारों की मानें तो फग्गन सिंह कुलस्ते रायपुर में पहुंच गए हैं। जिनका बडे़ आदर सम्मान के साथ स्वागत किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते रायपुर पहुंच चुकें हैं। जिनका बड़ी भव्यता के साथ स्वागत किया गया है। मंत्री का हेलीकॉप्टर माना विमानतल लैंड किया है। जहां पर जिला अध्यक्ष जयंती लाल पटेल पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री के विमान स्थल पर पहुंचते ही आम आदमी के कार्यकरताओं ने केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए हैं। आज केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते केंद्रीय सेवा भर्ती मेले में शामिल होंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *