किरंदुल- आज दिनाँक 29 मार्च मंगलवार को किरन्दुल वार्ड क्रं 03 खुदीराम बोस वार्ड बंगाली कैम्प तालाब पारा में माता शीतला देवी की बंगीय समाज के भक्त गणों द्वारा विशेष पूजा अर्चना किया गया। इस पूजा में नगर से सैकड़ो की संख्या में भक्त गण सम्मिलित होकर माता रानी की दर्शन किए। इस पावन अवसर पर भक्त जन सुबह से ही उपवास रहकर पूजा अर्चना कर देवी को पुष्पांजलि अर्पित किए। ततपश्चात विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें नगर के लोग इस भंडारे में प्रसाद ग्रहण किए।
