भोपाल। हिंदू धर्म में नवरात्रि में नवदुर्गा की पूजा का महत्व है। आज शनिवार यानी 13 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन है। इसी के साथ आज मां दुर्गा के पांचवे रूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। प्रातःकाल से ही देवी मंदिरों में माता के भक्त पहुंच रहे हैं। पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहें हैं।
नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना होती है। आज नवरात्रि का पांचवा दिन है, इस दिन माता रानी के मां स्कंदमाता की जाएगी। बतादें कि, स्कंद कुमार कार्तिकेय की माता हैं, जिस वजह से इन्हें स्कंदमाता भी कहा जाता है। पुराणिक कथा के अनुसार बालरूप में भगवान स्कंद इनकी गोद में विराजमान होते हैं।
स्कंदमाता सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं, इसलिए जो भक्त सच्चे दिल से इनकी उपासना करता है वो लौकिक तेज और कांतिमय हो जाता है। वहीं मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए नवरात्रि का समय सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। मान्यता है कि, मां दुर्गा रानी इन दिनों पृथ्वी लोक पर आती हैं जिसे मां का मायका भी कहा जाता है। जहां वे अपने भक्तों का कल्याण करती हैं।