विद्यालय की ओर से विद्यारंभ संस्कार के पर्व पर नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत
विश्व में वीणा वादिनी मां सरस्वती ज्ञान की है देवी- पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा
शक्ति-सक्ती शहर के अखराभाटा में स्थित प्रतिष्ठित सरस्वती शिशु मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय में 5 फरवरी को बसंत पंचमी के पावन मौके पर मां सरस्वती, वीणा वादिनी, विद्यादायिनी की आराधना करते हुए पूजा अर्चना का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ, इस अवसर पर अंचल के सुप्रसिद्ध पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना का कार्यक्रम संपन्न कराया, तथा इस अवसर पर विद्यालय परिवार के प्रबंधन समिति के पदाधिकारी/सदस्य एवं शिक्षक/ शिक्षिकाओं सहित विद्यालय के अभिभावक एवं बच्चे मौजूद थे
वीणा वादिनी मां सरस्वती की जहां आराधना करते हुए आरती भी की गई तो वहीं उपस्थित सभी जनों ने मां सरस्वती के तैल चित्र के सामने पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया तथा इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से सरस्वती शिक्षा संस्थान की महत्वपूर्ण विद्यारंभ संस्कार योजना के अंतर्गत नव प्रवेशी बच्चों को चंदन- तिलक लगाकर एवं उन्हें स्लेट वितरित कर स्कूल में प्रवेश दिलाया गया, तथा इस दौरान नव प्रवेशी बच्चों के अभिभावक भी काफी संख्या में मौजूद रहे तथा सभी ने विद्यालय परिवार की व्यवस्था और संस्कार की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज सरस्वती शिशु मंदिर पूरे देश में एक अच्छे संस्कार बच्चों में दे रहा है, एवं आज बसंत पंचमी का पावन दिवस है तथा इस दिवस पर बच्चों का स्वागत अभिनंदन एक अनुकरणीय कार्य है
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने कहा कि आज का दिन पूरी दुनिया में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना का पर्व है, तथा हम सभी को आज वीणा वादिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना का गौरव हासिल हुआ है, एवं हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि आज मां सरस्वती ने हमें जो ज्ञान प्रदान किया है उसके सहारे हम इस प्रदेश एवं राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं

वही इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, व्यवस्थापक अधिवक्ता चितरंजन पटेल, सह सचिव कन्हैया गोयल, कोषाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल शक्ति के अध्यक्ष पुष्पेन्द्री कसेरा सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी/ सदस्य मौजूद रहे,साथ ही विद्यालय के प्राचार्य/प्रधानाचार्य एवं शिक्षक/ शिक्षिकाएं भी मौजूद थे
उल्लेखित हो कि सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शक्ति में वर्ष भर विभिन्न अवसरों पर जहां धार्मिक कार्यक्रमों का भी उत्साह के साथ आयोजन होता है, तो वही बच्चों को एक संस्कारिक शिक्षा भी प्रदान की जा रही है,जिसके चलते आज शक्ति शहर के 18 वार्डों के अलावा शक्ति विकासखंड के भी विभिन्न ग्रामीण इलाकों से बच्चे प्रतिदिन अपने साधनों से शक्ति के इस सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययन करने के लिए पहुंचते हैं, तथा विद्यालय प्रबंधन द्वारा समय-समय पर बच्चों को खेलकूद की गतिविधियों एवं पर्यटन की दृष्टि से भी सैर सपाटे पर ले जाया जाता है, एवं विद्यालय का भवन अखराभाटा के साथ ही अखराभाटा के अंतिम छोर पर नंदेलीभाटा से लगकर भी लगभग 5 एकड़ भूमि पर भारत माता परिसर स्थित है, जहां विद्यालय द्वारा भविष्य में छात्रावास प्रारंभ करने की भी महत्वपूर्ण योजना बनाई गई है, एवं इस परिसर में आने वाले समय में खेलकूद तथा अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियां संपादित होगी