मंत्री अकबर से प्रभावित होकर बोड़ला के पूर्व महिला मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष सुनीता पांडे ने किया कांग्रेस प्रवेश

बोड़ला, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महिला मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष सुनीता पांडे जो की महिला मोर्चा में दस साल अध्यक्ष रह चुकी है और साथ ही जयशंकर पांडे ने माननीय मंत्री महोदय अकबर के कार्य से और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया माननीय मंत्री महोदय अकबर ने बोड़ला स्थित उनके निवास स्थान में जाकर उनको कांग्रेस की सदस्यता दिलाई साथ ही उन्हे पार्टी के हित में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
सुनीता पांडे ने कहा की उन्होंने कांग्रेस पार्टी की विचार धारा और माननीय मंत्री अकबर जी के कुशल नेतृत्व क्षमता उनके सादगी और विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया उन्होंने माननीय मंत्री अकबर जी और बोड़ला ब्लाक अध्यक्ष पीताम्बर वर्मा जी गोरे लाल चंद्रवंशी जी का आभार वयक्त किया है और साथ ही पार्टी के हित में बेहतर काम करने का संकल्प लिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *