रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक 7 जुलाई 2026 को जांजगीर-चांपा जिले में महिलाओं से जुड़े उत्पीड़न एवं अन्य मामलों की सुनवाई करेंगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि महिला आयोग की सुनवाई जिला पंचायत के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक महिलाओं से संबंधित प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई करेंगी।
महिला आयोग द्वारा प्रदेशभर में महिलाओं की समस्याओं के निराकरण और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से नियमित रूप से जिला स्तर पर सुनवाई की जा रही है।