खाना बनाने के दौरान महिला को सांप ने काटा, हालत नाजुक

बलरामपुर। जिले में सर्पदंश का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक रामानुजगंज क्षेत्र में खाना बनाने के दौरान महिला को सांप ने काट दिया। महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया. जहां हालत नाजुक बनी हुई है. सर्पदंश की घटना पर तत्काल हॉस्पिटल ले जानें की सलाह बारिश होते ही सर्प दिखने लगे हैं और उनके दंश के मामले भी बढ़ गए हैं।

इस स्थिति को देखते सर्प के जानकारों ने आम जनमानस को हर समय सतर्क रहने और घटना होने पर तुरंत चिकित्सकीय उपाय करने की सलाह दी है। शहर के सर्प विशेषज्ञ हेमन्त गोदरे की माने तो वर्षा से बिलों में पानी भर जाने के कारण सर्प सूखे स्थान की तलाश में निकल पड़ते हैं। ये तलाश मकानों में समाप्त होती है, जहां जाने-अनजाने इनसे आमना-सामना होता है। गोदरे ने बताया कि सर्प कभी भी किसी को बेवजह नहीं काटते। अचानक इन पर हाथ लगने या हलचल होने पर ये आक्रामक हो जाते हैं। सभी सर्प जहरीले नहीं होते। कुछ सर्प हैं जिनके काटे जाने पर आदमी की मृत्यु होती है। संयम और शांत व्यवहार रखा जाए तो इसे भी टाला जा सकता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि सिर्फ चार सांपों कोबरा, करैत,रसल्स वाइपर और शॉ स्केल्ड वाइपर में ही विष होता है। जिसमें सबसे घातक जहर कोबरा सर्प का होता है, जिसमें समय पर इलाज न मिलने से तीन घण्टे में मृत्यु होती हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *