30 किमी की रफ्तार से चली हवा, नौतपा के अंतिम दिन पारा 43 डिग्री पर पहुंचने के आसार

राजधानी में पिछले दाे दिन से दाेपहर के बाद बादल छाने लगते हैं, लेकिन वातावरण में अपेक्षाकृत नमी हाेने के कारण बौछारें नहीं पड़ रही हैं। उधर दाेपहर के पहले सूरज के तमतमाने से अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक काे नौतपा के अंतिम गुरुवार काे शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। सुबह से शहर में बादल बने थे, लेकिन करीब 30 किलाेमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण बादल छंट भी गए हैं। शाम के समय फिर बादल छा सकते हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि गुरुवार काे राजधानी का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जाे सामान्य से दाे डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही यह बुधवार के न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साहा के मुताबिक वातावरण में कुछ नमी रहने के कारण बादल छा रहे हैं। इस वजह से रात के तापमान में उतार–चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है। उधर बुधवार काे शहर का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। जाे सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह मंगलवार के अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। साहा के मुताबिक गुरुवार काे शहर में सुबह से ही लगभग 30 किलाेमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली, लेकिन गर्मी के तेवर तल्ख भी महसूस हाे रहे हैं। सुबह साढ़े आठ बजे ही तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। गुरुवार काे भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि वातावरण में कुछ नमी हाेने के कारण दाेपहर बाद बादल भी छा सकते हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *