वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक के निधन पर शोक की लहर, 50 देशों की यात्रा कर चुके थे वेद प्रताप, पत्रकार मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जांजगीर के पत्रकार कुणाल गुप्ता ने भी दी श्रद्धांजलि

सक्ति- भारतीय पत्रकरिता में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करने वाले मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्में वरिष्ठ पत्रकार वेदप्रताप वैदिक का 78 की उम्र में निधन हो गया है,वे देश के चर्चित राजनीतिक विश्लेषक और स्वतंत्र स्तंभकार थे। वेदप्रताप वैदिक प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की हिंदी समाचार एजेंसी ‘भाषा’ के संस्थापक संपादक के रूप में जुड़े हुए थे। इससे पहले वह नवभारत टाइम्स के भी संपादक रहे हैं। वेद प्रताप वैदिक हिंदी भाषा के जाने माने पत्रकार थे

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे नहाने के समय बाथरूम में गिर गए थे, जिसके बाद तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वेदप्रताप वैदिक भारतीय भाषा सम्मेलन के अंतिम अध्यक्ष थे। वैदिक ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और आतंकीहाफिज सईद का इंटरव्यू किया था, जो काफी चर्चा में रहा था। डाॅ. वेदप्रताप वैदिक जा जन्म 30 दिसंबर 1944 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से पीएचडी की थी। वेदप्रताप वैदिक सदा प्रथम श्रेणी के छात्र रहे,उन्होंने लगभग 50 देशों की यात्रा की। वैदिक संस्कृत, हिन्दी, उर्दू, फारसी, रूसी और अंग्रेजी के जानकार थे। वैदिक को मीडिया और भाषा के क्षेत्र में काम करने के लिए कई सम्मान दिए गए

वैदिक जी के निधन पर छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के कार्यकारिणी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई इसके तहत पुलिस ग्राउंड के सामने स्थित राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रांतीय कार्यालय में शोक सभा का आयोजन करते हुए,श्रद्धांजलि अर्पित की गई जिसमें प्रमुख रुप से राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुणाल गुप्ता राष्ट्रीय सचिव भरत सोनी राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के प्रदेश संयोजक केदार सिंह राठौर प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह नायक प्रदेश महासचिव राघवेंद्र पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *