लोकभवन में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, राज्यपाल और प्रथम महिला ने की पूजा-अर्चना

रायपुर |  राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने मुख्य रूप से उपस्थित रहकर भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना

पूजा के उपरांत राज्यपाल और प्रथम महिला ने समस्त प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से देश और प्रदेश की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि और नागरिकों के कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा दुबे सहित लोकभवन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर निर्माण, शिल्प और श्रम के देवता की आराधना की और अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *