रायपुर | छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में राज्य के उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने सौजन्य भेंट की।
इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान दोनों के बीच प्रदेश के प्रशासनिक कामकाज, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों और राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुलाकात को लेकर इसे एक औपचारिक और उच्च-स्तरीय सौजन्य भेंट माना जा रहा है।