विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को बॉलीवुड का पावरहाउस कपल माना जाता है। इनकी जोड़ी सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। फैंस को इस कपल में जो बात सबसे ज्यादा पसंद आती है, वह है एक दूसरे की इज्जत करते हुए अपना काम करना।
हाल ही में इस कपल की बेंगलुरु लंच डेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया। इसके बाद इस कपल का एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें दोनों ने धमाकेदार डांस किया है।
विराट क्रिकेट की दुनिया में, तो अनुष्का ने ग्लैमर वर्ल्ड में अपने हुनर का परचम लहराया है। दोनों काफी बिजी रहते हैं, लेकिन अपने बिजी शेड्यूल से वक्त एक दूसरे के साथ मौदज मस्ती करने का कोई मौका भी नहीं छोड़ते। विराट-अनुष्का का जो लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, उसमें दोनों जिम में पंजाबी बीट्स पर डांस करते देखे जा सकते हैं। अपने एक पैर को हाथ में पकड़कर विराट और अनुष्का एक दूसरे को डांस चैलेंज करते देखे जा सकते हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद कुछ फैंस ने तारीफ की है, तो कुछ यहां भी विराट को ट्रोल करने से बाज नहीं आए। केशीशा शर्मा नाम के यूजर के कमेंट किया, ”ये पैर पहले उठा लेते तो कम से कम 0 पर आउट न होते।” वहीं, कुछ ने विराट को आराम से डांस करने की सलाह दी।