कांग्रेस सरकार में न्याय मांगना भी हो गया है गुनाह : अरुण साव

रायपुर। BJP के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने छत्तीसगढ़ सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया है। उन्होंने ने कहा कि बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुनेश्वर साहू के लिए न्याय मांगना भी अब गुनाह हो गया है। भुनेश्वर साहू के लिए न्याय मांगने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR हो रही है।

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बता दें कि बेमतरा के बिरनपुर में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में भुनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। जिसके बाद पूरे गांव में तनाव का महौल हो गया था। बढ़ते तनाव को देखते हुए सुरक्षा का काड़ा बंदोबस्त किया गया था। जिलें 114 धारा भी लगाए गए थे। जिसके बाद बाद अब जिले में शांति पूर्ण बना हुआ है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *