फर्जी निकला ‘बचपन का प्यार’ गाने वाले बच्चे का वायरल वीडियो

आज के समय में हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है। वही यदि आप भी सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं तो बचपन के प्यार वाले लड़के को तो आप जानते ही होंगे। इंटरनेट पर वायरल हो रहे सहदेव दिरदो का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देख कर लग रहा है कि एमजी कंपनी ने उन्हें 23 लाख रुपए की कार गिफ्ट की है। मगर ये सच नहीं है।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला निवासी सहदेव दिरदो ने एक वीडियो बनाया था। जिसमें वह स्वयं का बनाया सांग (बसपन का प्यार) गाते नजर आ रहे थे। यह वीडियो बेहद ही तेजी से वायरल हो रही है। बुधवार को रैपर बादशाह ने बचपन का प्यार नामक सांग भी यूट्यूब पर पेश किया है। इस वीडियो को कुछ ही घंटों में लाखों व्यक्ति देख चुके हैं।

बता दें कि बादशाह के साथ इस सांग में आस्था गिल ने भी आवाज दी है। सहदेव दिरदो इस समय देश के सेन्सेशनल स्टार बन चुके हैं। इसी बीच सहदेव की एक और वीडियो भी बहुत वायरल हो रही है। जिससे बहुत भ्रम फैल रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर सहदेव को MG कंपनी द्वारा लगभग 23 लाख की कार गिफ्ट करने की वीडियो सामने आई है। इंस्टाग्राम रील्स पर वायरल हो रही यह वीडियो अब तक पांच लाख से भी अधिक बार देखा जा चूका है। यह वीडियो देख कर ऐसा लग रहा है कि सहदेव को 23 लाख की कार प्राप्त हुई है। मगर यह सच नहीं है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *