बालोद– आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर बालोद जिला मुख्यालय स्तिथ सरदार पटेल मैदान में स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया हैं। स्वतंत्रता दौड़ को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसपी जितेंद्र यादव, डीएफओ आयुष जैन, नगर पालिकाध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला पंचायत सीईओ डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, एडिशनल एसपी हरीश राठौर, अपर कलेक्टर योगेंद्र श्रीवास, डिप्टी कलेक्टर शीतल बंसल, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल सहित तमाम जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लिए बरसते पानी में दौड़ लगाई। स्वतंत्रता दौड़ सुबह 8 बजे सरदार पटेल मैदान से होते हुए घड़ी चौक, जय स्तम्भ चौक, संजारी क्लब होते हुए सरदार पटेल मैदान पहुची। इस दौरान पूरा शहर भारत माता के जयकारे से गुंज उठा।