बालोद- जिले की लौह नगरी कहे जाने वाले सबसे बड़ा नगर दल्लीराजहरा में विकास कार्य और 9 सूत्रीय मांगों को लेकर दल्लीराजहरा के व्यापारियों ने बालोद जिला मुख्यालय तक बाइक रैली निकाल सैकड़ों की तादाद में सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर से चर्चा की और उन्हें ज्ञापन दिया। इस दौरान सभी व्यापारियों ने हाथो में तख्ती लेकर जमकर प्रदर्शन किया। वही मांगे पूरी नही होने पे आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी। व्यापारियों की मानें तो दल्लीराजहरा जो पहले एक लाख की आबादी वाला शहर हुआ करता था। अब महज 40 हजार में ही सिमट गया है। जिसका प्रमुख कारण दल्लीराजहरा का विकास नहीं होना है। राजहरा माइन्स के कारण भिलाई इस्पात संयंत्र चलता है। ऐसे में दल्लीराजहरा का विकास नहीं हुआ है। व्यापारियो की प्रमुख मांग में दल्लीराजहरा नगर में शासकीय कार्यालयों के कुछ विभाग खोलना, 100 बिस्तर अस्पताल जल्द निर्माण करना, भूमि आवंटन पट्टा देना, केंद्रीय विद्यालय खोलना, बायपास मार्ग बनाना और अन्य विकास कार्यों को लेकर व्यापारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा हैं। इस दौरान व्यापारियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष सहित तमाम कांग्रेसी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।