शादी के बाद पहली बार विक्की कौशल ने बदला अपना लुक, फैंस ने की खिचाई

अभिनेता विक्की कौशल सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ से जुडे अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। उन्होंने इंदौर से लौटेने के बाद अब सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसके बाद फैंस फोटो पर मजेदार कमेंट कर उनकी खिचाई कर रहे हैं।

दिखा नया लुक

तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेता ने मुंबई लौटने के बाद हेयरकट और दाढ़ी कटाई है, जिसके बाद उनका लुक बिल्कुल बदल गया है। इस फोटो में अभिनेता एक कुर्सी पर बैठ कर पोज दे रहे हैं। एक्टर की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है, फोटो को अब तक 7 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

फैंस ने लीं मौज

वहीं विक्की ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन लिखा, अब आगे क्या। अभिनेता के कैप्शन को देख फैंस उनकी खूब टांग खिंचाई कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उन्हें फैमिली प्लानिंग की भी सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट कर लिखा, भाई क्या हुआ भाभी ने पिटा तो नहीं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *