महासमुंद जिले के बागबाहरा के प्रसिद्ध तंत्रों सिद्ध चंडी माता मंदिर में बीती रात चोरी की वारदात हो गई है। बताया जा रहा है कि दो नकाबपोश चंडी माता जी की बिंदिया , आभूषण सहित दान पेटी का ताला तोड़ कर चोरी का लिया है।
मिली जानकारी अनुसार लाखो रुपये के आभूषण सहित नगदी चोरी होने की बात सामने आ रही है। बागबाहरा पुलिस , एसडीओपी , साइबर सेल सहित डॉग स्काट की टीम जाच के लिए पहुची है। आपको बता दे कि बागबाहरा स्थित चंडी माता मंदिर के राज्य सहित अन्तर्राष्ट्रीय श्रद्धालु भी आते है। मंदिर में आरती के समय भालुओ के प्रसाद खाने के लिए आने के कारण भी प्रसिध्द है चंडी मंदिर।