अनावरण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष, प्रभारी मंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री सहित प्रदेश के दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

स्वप्न दृष्टा स्व.बिसाहू दास महंत की जयंती पर शक्ति में मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री के शक्ति आगमन को लेकर चल रही तैयारियां जोरों से- श्याम सुंदर अग्रवाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शक्ति

सक्ती– छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल आगामी 1 अप्रैल को नवीन जिले सक्ती के हटरी चौक में संतोषी मंदिर के सामने स्वप्न दृष्टा स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की जयंती पर्व पर उनकी विशालकाय 3 टन वजनी एवम 10 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे ,साथ ही प्रतिमा अनावरण के अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सक्ती शहर के बुधवारी बाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में विशाल आमसभा को भी संबोधित करेंगे, उक्तआशय की जानकारी देते हुए नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष, जिला खनिज न्यास निधि जांजगीर चांपा के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि 1 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व- पुनर्वास एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत, युवा कांग्रेस नेता सूरज प्रकाश महंत,प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शक्ति आगमन को लेकर उनके स्वागत की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं, तथा इन्हीं तैयारियों की चर्चा हेतु 25 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक स्थानीय विश्राम ग्रह शक्ति में संपन्न हुई, जिसमें कांग्रेस के जिला स्तर के वरिष्ठ नेता गण मौजूद थे,जिन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिया है, तथा मुख्यमंत्री 1 अप्रैल को हेलीकॉप्टर के माध्यम से बुधवारी बाजार ग्राउंड में उतरेंगे, साथ ही हेलीपैड स्थल के बाहर ही आमसभा स्थल में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी करेंगे, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शक्ति प्रवास को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है, तथा सभी कांग्रेस जन एकजुट होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं, तथा उनके आगमन के दौरान जहां विभिन्न ढोल- बाजे के साथ उनका स्वागत- अभिनंदन किया जाएगा, तो वही हटरी चौक में उनके आगमन पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही है, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने सभी कांग्रेस जनों से 1 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शक्ति प्रवास के दौरान अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उनका स्वागत अभिनंदन करने की अपील की है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *