विधानसभा अध्यक्ष महंत होंगे मुख्य अतिथि, अध्यक्षता करेंगे प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल
सक्ती-जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी 27 मार्च को दोपहर 2:00 बजे से श्री राधाकृष्ण मंदिर सभागार कोरबा रोड शक्ति में मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार समारोह वर्ष 2021- 22 का आयोजन किया जा रहा है, तथा इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित होगा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व- पुनर्वास मंत्री एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल करेंगे, उक्तआशय की जानकारी देते हुए शैक्षणिक जिले शक्ति के जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे ने बताया कि 27 मार्च को दोपहर 2:00 बजे से आयोजित कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव,जैजैपुर के विधायक केशव चंद्रा, जांजगीर-चांपा जिला पंचायत की अध्यक्ष यनीता यशवंत चंद्रा, जनपद पंचायत सक्ती के अध्यक्ष राजेश राठौर, नगरपालिका शक्ति की अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल, जनपद पंचायत शक्ति की उपाध्यक्ष ममता प्रेम पटेल, नगर पालिका शक्ति की उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे,शक्ति में 27 मार्च को होने वाले शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक रूप से तैयारियां चल रही है
