बच्चों का टीकाकरण, बिलासपुर के केंद्रों में उमड़ने लगी भीड़

बिलासपुर। होली के बाद अब 12 से 14 वर्ष के बच्चों में कोरोना टीका लगवाने गजब का उत्साह देखने को मिला। तेज धूप के बाद भी शहरी केंद्रों में भीड़ उमड़ रही है। मंगलवार को शहर के कुछ चयनित केंद्र में 2,954 बच्चों को टीका लगाया गया। जिले में 80 हजार बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। खास बात यह कि भीड़ बढ़ने के बाद भी बच्चों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। इसी वजह से बीते दो दिन से भीड़ बढ़ती ही जा रही है। अब अधिकारियों का कहना है कि यदि इसी रफ्तार से बच्चें को टीका लगे तो आने वाले एक सप्ताह में लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने यह भी हिदायत दी है कि कोरेाना महामारी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जल्द से जल्द सभी को टीका लगाकर सुरक्षा के दायरे में आ जाना चाहिए।

पर्याप्त डोज उपलब्ध
जिला टीकाकरण अधिकारी डा. मनोज सैमुअल ने बताया कि बच्चों को सिर्फ कर्बोवेक्स का टीका लगाया जा रहा है, जो इस आयु वर्ग के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। वहीं इसका पर्याप्त स्टाक भी मौजूद है। इसकी नई खेप आने के बाद कोवैक्सीन के 70 हजार से अधिक डोज का स्टाक उपलब्ध है।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *