23 मार्च 2022 को बुधवार जय श्री गणेश बुधवार को चैत्र मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि,बुधवार का दिन बुद्धि के दाता भगवान गणेश जी को समर्पित मान्यता कि भगवान गणेश की पूजा करने बुद्धि की प्राप्ति होती है। कार्य निर्विघ्न पूर्ण होते है। सफलता और लक्ष्मी की प्राप्ति के लिए गौरी गणेश के धरे ध्यान। अमृत काल सुबह 09.04 से 10.34 तक रहेगा। बुधवार को चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। सूर्य मीन राशि में, शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। बुधवार को भी उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो पांच बार ले नारायण का नाम।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य है। मिले-जुले फल देने वाला रहेगा।रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। दोस्त से बात शेयर करके आपका मन हल्का होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। रूचिकर खानपान की लालसा होगी क्रोध एवं आवेश से बचे। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा।
आज आर्थिक तौर पर सुधार तय है। काम का दबाव अधिक रहेगा।काम-काज में ज़रूरत से ज़्यादा तनाव के चलते परिवार की ज़रूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। व्यापार में बड़ा निवेश करने से बचें। विद्यार्थियों के लिए भी दिन सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि
आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। अफवाहों पर भरोसा न करें। विश्वास के साथ संभलकर आगे बढ़ें। प्रयोगों से बचें। लेन देन को यथासंभव टालें। परिवार में शुभता का संचार रहेगा। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फैसला तार्किक तरीके से लें। आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर सकते हैं, जिसके बारे में आपने पहले सोचा तक न हो। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा।
कर्क राशि
आप अपने करियर के पथ को बदलने की सोच रहे हैं तो सुनिश्चित करें कि आप इसके लिए पूरी तरह तैयार है या नहीं। क्योकि आपके फैसले पर ही आपका करियर टिका हुआ है। इस राशि के जो लोग अपने व्यावसायिक क्षेत्र को बदलना चाहते है वो अपने निर्णय लेने से पहले अपने बड़ो की राय जरुर लें। कुछ मार्गदर्शन मिलेगा। और उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। साथ ही आज आप दूसरों की बातों को समझने की पूरी कोशिश करेंगे। जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज आप अपने विचारों को उन लोगों के सामने ही रखें जो आपके विचारों की कद्र करते है। लवमेट आज साथ में मूवी देखने जा सकते है। मां दुर्गा को नारियल का भोग लगाने से आपके विचारों का सम्मान होगा।
सिंह राशि
प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं होगा। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कई ज़्यादा करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएँ जो सिर्फ़ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपकी कड़ी मेहनत कार्यक्षेत्र में ज़रूर रंग दिखाएगी। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।
कन्या राशि
यदि आज आप को अपने और अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती। व्यावसायिक यात्रा शुभ लाभकारी अनुकूल रहेगी। तो आज का दिन एकदम उचित है। आपके पराक्रम वृद्धि होगी। बार—बार आज यही कह सकते की आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके जरिए आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किल भरा हो सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए भी दिन सामान्य ही रहने वाला है। आप पूरे दिन की प्लानिंग करते रहेंगे कार्यरूप देने विलम्ब हो सकता है। आज आपको आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपको खुशी का अनुभव होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को फायदे के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। दुश्मन आपकी छवि खराब करने का प्रयास करेंगे, आपको सावधान रहना होगा।
वृश्चिक राशि
पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। सेहत का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है, जिससे आपका तनाव बढ़ सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहें। पुराने रोग आपको परेशान कर सकते हैं। नया वाहन या भूमि आदि खरीदी के लिए दिन शुभ रहेगा।
धनु राशि
घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आप अपने लाइफ पार्टनर की तरक्की देखकर प्रसन्न रहेंगे। संतान को लेकर कोई गलतफहमी हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। आज जल्दबाजी में आप कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। नौकरी में अधिकारियो से किसी बात पर बहस हो सकती है।
मकर राशि
मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। पारिवारिक रिश्तों में किसी वजह से दरार पड़ सकती है। आपको अपनी किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर मन प्रसन्न होगा। बिजनेस में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा की आवश्यकता है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में मेहनत अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।
कुंभ राशि
आत्मविश्वास की कमी को दूर करे साहस से काम ले । पारिवारिक जीवन कष्टमय रह सकता है। कारोबार में कुछ परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।अगर आप नए बिजनेस की योजना बना रहे हैं तो समय बिल्कुल ठीक है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा खर्च बढ़ेंगे। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। सेहत का ध्यान रखें। छोटी-छोटी बचत आपके काम आ सकती है। क्रोध में आकर कोई ऐसा काम न करें कि आगे जाकर पछताना पड़े।
मीन राशि
आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित रहने वाली है। आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयत्न करें। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। घर-परिवार वातावरण अच्छा होगो। मित्रों का सहयोग मिलेगा। अपनी भावनाओं का वश में रखें। व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ी रकम मिल सकती है या कोई डील साइन हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। रोजगार के लिए भटक रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। संतान को लेकर आपको थोड़ा सजग रहना होगा। उसकी हरकतें आपकी छवि खराब कर सकती है।