इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद यूपी के आरक्षक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

बिलासपुर। इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद यूपी के आरक्षक ने युवती को शादी का झांसा दिया। उसने शहर में आकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह शादी से इन्कार करने लगा। युवती ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित आरक्षक को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित आरक्षक को न्यायालय में पेश करने कार्रवाई की जा रही है।

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि साल भर पहले उसकी दोस्ती उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला अंतर्गत अनका सराय हरखु, थाना बक्सा में रहने वाले अजय यादव से हुई थी। दोनों की जान-पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई। इसके बाद दोनों आपस में बात करने लगे।
बातचीत के बाद युवक बिलासपुर आ गया। यहां पर उसने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसने युवती को लखनऊ बुला लिया। उसने युवती को एक महीने तक होटल में रखा। इस दौरान वह जल्द शादी करने का झांसा देकर शोषण करते रहा।
बाद में उसने युवती से शादी करने से इन्कार कर दिया। इस पर युवती शहर लौट आई। उसने पूरे मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपित आरक्षक की तलाश कर रही थी। इस दौरान आरक्षक अपना मोबाइल बंद कर अयोध्या भाग गया था। पुलिस ने आरोपित को उसके ठिकाने पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *