अशासकीय विद्यालय प्रबंधन संघ ने योगेश साहू के नेतृत्व में चारों विकासखंड के प्रतिनिधियों के साथ डीईओ से करी मुलाकात

शक्ति क्षेत्र के निजी स्कूलों का प्रतिनिधिमंडल मिला जिला शिक्षा अधिकारी खरे से

विद्यालयों की आरटीई राशि का भुगतान शीघ्र करने की रखी मांग, खरे ने कहा स्कूलों को राशि भुगतान में नहीं होगी कोई ढिलाई

आर टी ई की राशि को लेकर निजी स्कूल संचालक अनेकों बार लगा चुके हैं जिला शिक्षा अधिकारी के पास गुहार

लोक शिक्षण संचनालय रायपुर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी की अनुशंसा पर किया जा रहा आरटीई राशि का भुगतान

सक्ति-अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ जिला शक्ति के प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे से भेंटकर निशुल्क शिक्षा के तहत पढ़ रहे विद्यार्थियों की क्षतिपूर्ति की राशि यथाशीघ्र विद्यालयों को प्रदान किये जाने की मांग की है

ज्ञात हो कि सक्ति जिले के अशासकीय विद्यालयों को विगत कई वर्षों की राशि भुगतान शेष है,तथा वर्तमान में यह राशि जिला शिक्षा अधिकारी के अप्रूवल से लोक शिक्षण संचनालय के द्वारा प्रदान की जा रही है, प्रदेश के अनेक जिलों मैं यह राशि प्रदान की जा चुकी है, तथा शक्ति जिले की बहुत अधिक राशि अभी भी शेष हैं , इस संबंध में अशासकीय विद्यालयों के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि कार्यालय द्वारा किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी तथा यथाशीघ्र उक्त राशि सभी विद्यालयों को मिल जाए इस हेतु प्रयास किया जाएगा

इस संबंध में जानकारी देते हुए योगेश साहू ने बताया की चारों ब्लॉक के प्रतिनिधि मंडल संयुक्त रुप से जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुँचे थे, जिसमें डभरा ब्लॉक से सुशील चंद्रा,मालखरौदा से विजय लॉरेंस,जैजैपुर से आशुतोष चंद्रा तथा गुलाब सिंह चंद्रा एवं शक्ति से अनिल दरयानी, नितिन सोनी, मोहम्मद अनीस शेख , टीपी उपाध्याय तथा समीर खान ,बद्री प्रसाद चंद्रा एवं संतोष रत्नाकर आदि उपस्थित थे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *