कपड़ों पर लगे हल्दी के दाग से हैं परेशान, तो ट्राई करें ये आसान हैक्स

अक्सर खाना बनाते समय या खाते समय हल्दी का दाग कपड़ों पर लग जाते हैं। इस दाग को मिटाने के लिए आप तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं, लेकिन दाग को पूरी तरह नहीं मिट पाते हैं। लेकिन अब आपको इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आज इस लेख में कपड़ों से हल्दी के जिद्दी दाग को मिटाने के लिए कुछ आसान टिप्स बताते हैं, जिसे आप आजमा सकते हैं।

टूथपेस्ट

क्या आप जानते हैं, जिस टूथपेस्ट से आप दांत साफ करते हैं। ये हल्दी के दाग को मिटाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप दाग वाले एरिया पर टूथपेस्ट लगा दें, 10-15 मिनट बाद कपड़े पर पानी डाल दें। फिर ब्रश की मदद से साफ करें। ये हल्दी के दाग को मिटाने में कारगर साबित हो सकता है।

बेकिंग सोडा

कपड़ों से हल्दी के दाग को हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को हल्दी के दाग वाले एरिया पर लगाएं, अब इसे ब्रश की मदद से रगड़े। ये दाग को मिटाने में मददगार हो सकता है।

नींबू

नींबू दाग को मिटाने में सहायक है। किचन में काम करते समय या खाते समय अगर आपके कपड़ों पर हल्दी के दाग लगे हो, तो उस पर नींबू के स्लाइस से रगड़े। ये दाग को मिटाने में मदद करता है।

सफेद सिरका

सफेद सिरके का इस्तेमाल कर के हल्दी की दाग को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप गुनगुने पानी में 2 बड़े चम्मच सफेद सिरका मिलाएं। अब इस मिश्रण में हल्दी के दाग लगे कपड़े को डाल कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। ऐेसा करने से हल्दी के दाग कम हो सकते हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *