होटल के बंद कमरे में इस हालत में मिले प्रेमी जोड़े

भिलाई। शहर के स्मृति नगर के एक होटल में प्रेमी जोड़े के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों का शव कमरे में पंखे पर एक ही फंदे पर लटका हुआ मिला। होटल संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया है। वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक शादीशुदा था। ये सब जानते हुए भी युवती उससे प्यार कर बैठी। वहीं अब दोनों ने एक साथ खुदखुशी कर ली। बता दें कि प्रेमी जोड़े ने स्मृति नगर के होटल क्रिस में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। वहीं इसकी सूचना परिजनों को दे दी है।

प्रेमी जोड़े के होटल के कमरे में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। होटल कर्मचारियों की माने तो आज सुबह जब कमरे में दोनों की लाश देखकर दंग रह गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतारकर बरामद कर लिया। वहीं घटनास्थल पर मिले सबूतों के बाद शव की पहचान कर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *