शक्ति के नारायणी देवी रतेरिया प्रसुति ग्रह के स्थापनाकर्ता रामस्वरूप दास रतेरिया को दी गई श्रधांजलि

सन 1992 में शक्ति के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में की गई थी रतेरिया प्रसुति ग्रह की स्थापना, रायगढ़ के रामस्वरूप दास रतेरिया धर्मादा ट्रस्ट ने की थी स्वास्थ्य के क्षेत्र में सकारात्मक पहल
सक्ती-अविभाजित मध्यप्रदेश के समय शक्ति शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जहां स्वास्थ्य सुविधाओं की महती आवश्यकता थी, तथा क्षेत्र के लोगों को महिलाओ की प्रसूति के लिए बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ता था, तो इन समस्याओं को देखते हुए रायगढ़ के प्रतिष्ठित धर्मदा रामस्वरूप दास रतेरिया द्वारा शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नारायण दास गोयल की पहल पर लगभग 40 लाख रुपए की लागत से स्वयं के खर्च पर  नारायणी देवी रतेरिया प्रसुति ग्रह की स्थापना की गई तथा इस स्थापना में रामस्वरूप दास रतेरिया धर्मदा ट्रस्ट के चेयरमैन रामस्वरूप दास, अजय रतेरिया, सत्यप्रकाश बबलू रतेरिया,हरिओम रतेरिया सहित सभी सदस्यों का सकारात्मक योगदान रहा, तथा धर्मादा ट्रस्ट के चेयरमैन रामस्वरूप दास रतेरिया के निधन पश्चात 24 दिसंबर को उनकी पुण्यतिथि के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के नारायणी देवी रतेरिया प्रसुति ग्रह में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए

स्मरण किया गया, इस अवसर पर श्रधांजलि सभा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पी सिंह ने कहा कि आज चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में जो अपना योगदान देता है,उसे सदैव स्मरण किया जाता है तथा रामस्वरूप दास रतेरिया जी ने जो इस प्रसुति ग्रह की स्थापना की, इसका लाभ पूरे क्षेत्र के लोगों को मिला है, एवं आगे भी इस भवन का सदुपयोग होता रहेगा, कार्यक्रम को शक्ति के प्रतिष्ठित समाजसेवी नारायण दास गोयल ने संबोधित करते हुए कहा कि सन 1992 मे रतेरिया प्रसुति ग्रह की स्थापना की गई थी तथा उस समय लोग काफी आवश्यकता महसूस कर रहे थे एवं इस भवन के बनने के बाद जहां स्वास्थ्य सुविधाओं का काफी विस्तार हुआ तो वही प्रसूति के लिए लोगों को एक अच्छी सुविधा मिलने लगी,कार्यक्रम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के रामगोपाल थवाईत भी संबोधित करते हुए कहा कि वे सन् 1988 में यहां प्रथम बार पदस्थ हुए थे
   
जब 1992 में इस भवन का निर्माण हुआ तब शक्ति के अस्पताल में आवश्यकता अनुसार भवनों की कमी होने के चलते लोगों को दिक्कतें होती थी, किंतु यह भवन बनने के बाद स्वास्थ्य सुविधाएं काफी बड़ी है, एवं आज भी इस भवन का उपयोग किया जा रहा है,वही श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों एवं मितानिन बहनों ने भी रामस्वरूप दास रतेरिया के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, तथा सभी ने कहा कि ऐसे समाजसेवियों से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए तथा जीवन में सदैव सेवा के कार्य करते रहने चाहिए शक्ति के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 दिसंबर को आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *