आज जन्मेगा मसीहा, बिलासपुर में क्रिसमस को लेकर चर्च में तैयारियां पूरी

बिलासपुर। शहर में मसीही समुदाय के लोग अपना प्रमुख पर्व क्रिसमस मनाने को लेकर तैयारियां पूरी कर चुके हैं। इसमें चर्च की सजावट व रंगरोगन समेत अन्य कार्य शामिल हैं। शहर की प्रमुख दुकानों में क्रिसमस ट्री, झालर लाइट, कैप समेत अन्य सजावटी सामानों की बिक्री हो रही है। अब शुक्रवार की रात 12 बजे मसीहा जन्म लेंगे और जश्न का दौर शुरू हो जाएगा। वहीं 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व चर्च व घरों में मनाया जाएगा।
मसीही समाज के प्रमुख पर्व क्रिसमस की शहर के सभी चर्च में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके साथ मसीही समुदाय के लोग अपने घरों को भी सजाने लगे हैं। सफाई से लेकर सजावट का काम तेजी से हो रहा है। वहीं प्र​ति रविवार अलग-अलग चर्च में आराधना, प्रभु यीशु के संदेश देने के लिए सभाएं की जा रही हैं।
इसी कड़ी में शुक्रवार की शाम को सभी चर्च में समुदाय के लोग इकट्ठा होंगे। वहीं रात 12 बजे के बाद जन्मदिन मनेगा। जमकर आतिशबाजी की जाएगी। वहीं 25 दिसंबर को सुबह नौ बजे से दिनभर चर्च में अलग—अलग कार्यक्रम होंगे और भोज का भी आयोजन होगा।
मसीही समुदाय के लोग क्रिसमस की खरीदी के लिए बाजार में पहुंचने शुरू हो गए हैं। सजावटी सामान से लेकर छोटों से बड़ों तक के ड्रेस व गृहिणियां उस दिन घरों में बनने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए सामग्री की खरीदारी में जुटी हैं। शहर के मेनोनाइट चर्च में इस दिन विशेष आराधना होगी। इसी तरह सेंट मेरी कैथोलिक चर्च रुद्री रोड, कैथोलिक चर्च सिविल लाइन सहित अन्य चर्चों में भी क्रिसमस पर्व की हलचल शुरू हो गई है।

प्रभु यीशु के जन्म की झांकी होगी आकर्षण का केंद्र प्रभु यीशु के जन्म की आकर्षक झांकी मेनोनाइट चर्च में इस बार भी खास होगी।
जन्म के प्रतीक स्थल की आकर्षक झांकी के साथ प्रभु यीशु का बाल रूप लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। चर्च में प्रभु की याद में जागरण, प्रार्थना सहित संप्रदाय के युवा सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले लोग भी रिहर्सल शुरू कर दिए हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *