अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर तिल्दा-नेवरा में श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

तिल्दा-नेवरा । पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर तिल्दा-नेवरा में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। सासाहोली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी देश के ऐसे लोकप्रिय राजनेता थे, जिनका सम्मान राजनीतिक विरोधी भी करते थे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी का व्यक्तित्व, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी की महत्वपूर्ण भूमिका का भी उल्लेख किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ईश्वर यदु, सभापति मनोज निषाद, मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा, गोपाल साहू, विनोद नेताम, डॉ. एल.पी. साहू, सतीश निषाद, दौलत चक्रधारी, रिंकू अग्रवाल, राजकुमार गेंड्रे, संतोष यदु, लक्ष्मीचंद नागवानी, आरती गिलहरे, नरेंद्र शर्मा, लुकराम बघेल, यशवंत सेन, सौरभ जैन और अनिल नायक सहित पार्षदगण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी, भाजपा तिल्दा शहर मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *