केंद्रीय विद्यालय द्वारा मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

किरंदुल, सन 1894 में अंग्रेजों से लगान माफी के लिए आंदोलन का आगाज करने वाले तथा 1897 से फिरंगियों के विरूद्ध सशस्‍त्र क्रांति का बिगुल फूंकने वाले महानायक बिरसा मुंडा की 152वीं जयंती मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय किरन्‍दुल में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार पांडेय ने बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मौके पर वरिष्ठ शिक्षक धर्मराज मीना एवं शिक्षिका रोशनी मरकाम द्वारा बिरसा मुंडा जी के जीवनी पर प्रकाश डाला एवं पर्यावरण संरक्षण पर ज़ोर दिया। इसके अलावा जान्ह्वी साहू एवं कनिष्का द्वारा जनजातीय नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *