किरंदुल-03 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।जिसके उपलक्ष्य में आज किरंदुल फुटबॉल ग्राउंड में प्रशिक्षक तुलेश्वर निषाद द्वारा 80 बच्चों को साईकिल की प्रशिक्षण दी गई एवं योगाभ्यास कराया गया।प्रशिक्षक ने बताया विश्व साइकिल दिवस मनाने के पीछे कई उद्देश्य और फायदे हैं। साइकिल हमारे पर्यावरण के लिए फायदेमंद हैं तो वहीं साइकिल चलाना सेहत के लिए भी लाभकारी है।ऐसे में साइकिल का हमारे जीवन में अहम स्थान है।अगर एक वाहन के तौर पर देखें तो भारतीय परिपेक्ष्य में कई लोग स्कूल, कॉलेज, से लेकर कार्यस्थल तक जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं।यह पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा साधन है। डीजल-पेट्रोल का दोहन कम होने के साथ ही शहर का प्रदूषण स्तर भी कम होता है।वहीं स्वस्थ रखने के लिए भी साइकिल का उपयोग किया जाता है। साइकिल चलाने से वजन कम करने से लेकर मांसपेशियों को मजबूती, अच्छा व्यायाम आदि हो जाता है।इसी तरह के कई फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।
