एनएमडीसी फील्ड अटेंडेंट परीक्षा स्थगित, 5 जून की जगह अब होगी 26 जून को

किरंदुल। एनएमडीसी बीआईओएम बचेली एवं किरंदुल परियोजना के लिए फील्ड अटेंडेंट पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा स्थगित हो गयी है।एनएमडीसी प्रबंधन द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि बीआईओएम बचेली एवं किरंदुल परियोजना के लिए फील्ड अटेंडेंट पद के लिए लिखित परीक्षा जो कि 5 जून रविवार को निर्धारित थी, वह प्रशासनिक कारणों से 26 जून रविवार को होगी। सभी संबंधितों को यह निवेदन है कि परिवर्तित लिखित परीक्षा के दिनांक नोट करेंगे। संशोधित कॉल लेटर पात्र उम्मीदवारों को मेल/स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जा रहा है एवं यह एनएमडीसी लिमिटेड की वेबसाइट www.nmdc.co.in के करियर पेज में दिए गए लिंक से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *