लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 का टिन शेड गिर गया। इसमें एक टीटीई और 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। RPF रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इसी प्लेटफॉर्म पर हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस (13037) प्लेटफॉर्म पहुंच गई थी, जिसे बाद में रुकवा लिया गया। अधिकारियों ने मौके पर क्रेन मंगवाई, जिससे टिन शेड का नीचे गिर चुका हिस्सा बाहर निकाला जा रहा है।
तीन तस्वीरें देखिए-
प्लेटफॉर्म खाली करा लिया गया। मशीन मंगवाकर टिन शेड को उठाया जा रहा है।
टीटीई का पैर फ्रैक्चर, यात्री का भी पैर दबा
घटना में टीटीई भूपेंद्र का पैर बुरी तरह से फ्रैक्चर हो गया है। इसके साथ ही यात्री साहिल का पैर भी शेड में दब गया। फिलहाल सभी का आलमबाग के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्लेटफॉर्म नंबर-5 का टिन शेड फिर से बनाया जा रहा है। इस घटना से पहले स्टेशन के अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म नंबर-4 को ब्लॉक किया था। यात्री इस स्टेशन से आवाजाही कर रहे थे। यात्रियों का कहना है कि लापरवाही से घटना हुई है।