कांग्रेस-झामुमो में आज सीट शेयरिंग पर मंथन:राज्यसभा चुनाव एक सीट पर कांग्रेस का दावा, आज सीएम से मिलेंगे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी

झारखंड में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के भीतर हलचल तेज हो गई है। विधानसभा में विधायकों के गणित के आधार पर देखा जाए तो राज्यसभा की दोनों सीट गठबंधन के खाते में जाती दिखाई दे रही है।

हालांकि इसके लिए गठबंधन के भीतर एकता बनाए रखना जरूरी माना जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को झारखंड आ रहे हैं। वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर राज्यसभा चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे।

इस बैठक में कोशिश होगी कि गठबंधन के भीतर झामुमो और कांग्रेस को एक-एक सीट मिले। प्रदेश प्रभारी के राजू के साथ कांग्रेस नेता और तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लु भट्टी विक्रमार्क भी मुख्यमंत्री के साथ वार्ता में शामिल होंगे।

कांग्रेस नेतृत्व मुख्यमंत्री को आला कमान का संदेश देने के साथ अपने तर्कों से भी संतुष्ट करने और कांग्रेस उम्मीदवार के लिए उनकी सहमति लेने का प्रयास करेगा। के राजू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पहले भी राज्यसभा की एक सीट पर कांग्रेस का दावा जता चुके हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *