कोरबा। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य भर में कोरोना से पीड़ित नौ लोगों की मौत हुई है, जिनमें कोरबा के तीन लोग शामिल हैं। वहीं कोरबा में 316 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। संक्रमितों में 220 पुरुष और 96 महिला शामिल हैं। विकासखंडवार संक्रमितों की संख्या पर गौर करें तो करतला में चार, कटघोरा ग्रामीण में 71, शहरी में 41, कोरबा ग्रामीण में आठ, कोरबा शहरी में 110 और पाली में 22 मरीज शामिल हैं। विगत चार दिनों संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव बनी है।
संक्रमण शीर्ष पर होने के बाद भी लोग कोविड नियम का उल्लंघन कर रहे हैं। नियम पालन नहीं होने से संक्रमण में कमी नहीं आ रही। कोरोना की तीसरी लहर शीर्ष पर होने के बावजूद लोग बिना मास्क के घर से बाहर निकल रहे। कोविड नियम का पालन नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में शहरी क्षेत्र में मरीजों की संख्या तेी से बढ़ रही है। संक्रमण नियंत्रण के लिए बनाए गए सरकारी गाइड लाइन दो गज दूरी मास्क जरूरी नियम का पालन नहीं होने से संक्रमण दर कम होने का नाम नहीं ले रहा। कोरबा शहरी क्षेत्र में जगह जग सार्वजानिक भीड़, बाजार, व्यवायिक प्रतिष्ठान में बिना मास्क पहुंचने वालो पर कारवाई नहीं हो रही। राहत की बात यह है कि अस्पताल की बजाय घरों में ही मरीज होम आइसोलेट हो रहे हैं। बेपरवाह भीड़ के चलते कोरोना संक्रमण तेी से घर तक पहुंच रहा है। टीका लगने से संक्रमण का असर कम होगा इस मुगालते में लोग कोविड नियम का पालन नहीं कर रहे । यही वजह है कि टीका लगवाने के बाद भी संक्रमण तेी से फैल रह है। संक्रमण के बढ़ते रफ्तार ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जनवरी माह की शुरुआत से ही कोरोना संक्रमितों के संख्या में बढ़त होने लगी है, जो कम होने का नाम नहीं ले रहा। उल्लेखनीय है कि दिसंबर माह के आखिरी में कोरबा के साथ कटघोरा में मरीजों की संख्या सात से आठ ही रह गई थी। पाली, करतला संक्रमण मुक्त हो चुके थे, जिससे माना जा रहा था कि जिला संक्रमण से मुक्त हो जाएगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कोविड नियम के पालन की जिम्मेदारी व्यवसायियों की है, जिसका वे पालन नहीं करा रहे।