चंद्रपुर शहर के भारत माता चौक के जीर्णोद्धार एवं सौन्द्रीयिकरण हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सौंपा संगठनों ने ज्ञापन

सक्ती-जांजगीर-चांपा जिले के महानदी के तट पर स्थित मां चंद्रहासिनी देवी की नगरी चंद्रपुर शहर के भारत माता चौक के सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोधार कार्य के लिए साथ ही चंद्रपुर के इस मां भारती परिसर को बेतरतीब पार्किंग से मुक्त कराने हेतु विश्व हिंदू परिषद, एकता मंच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में नगर पंचायत चंद्रपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी मोहन विश्वकर्मा को एक ज्ञापन प्रेषित कर मांग की गई है

तथा ज्ञापन प्रेषित करने वालों में रघुवीर दास वैष्णव, गौरी शंकर गुप्ता (गौरी), दिनेश देवांगन, शशि मेहर, सुनील देवांगन, चंद्रशेखर मालवीय ने कहां है कि चंद्रपुर शहर के हृदय स्थल में भारत माता चौक स्थापित है, जो कि वर्षों से सौन्द्रीयकरण की बाट जोह रहा है एवं इस चौक को प्रशासन द्वारा जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में विशेष पहल करनी चाहिए

 

तथा इस चौक के चारों और आकर्षक रोशनी एवं अन्य व्यवस्थाएं की जानी चाहिए जिससे लोग यहां आ सके, इस संबंध में चंद्रपुर के सामाजिक कार्यकर्ता गौरी शंकर गुप्ता गौरी का कहना है कि भारत माता चौक में मां भारती की प्रतिमा स्थापित है, तथा मां भारती के वैभव को हम सभी उच्च शिखर में पहुंचाने की दिशा में सदैव प्रयासरत रहें एवं स्थानीय प्रशासन को इस भारत माता चौक एवं परिसर को साफ- सुथरा स्वच्छ एवं बेतरतीब पार्किंग से मुक्त रखने की दिशा में सकारात्मक पहल की आवश्यकता है

तथा हम सभी आज संयुक्त रूप से विभिन्न संगठनों के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित कर नगर पंचायत चंद्रपुर से मांग करते हैं कि तत्काल इस दिशा में सकारात्मक पहल की जाए एवं नई कार्ययोजना बनाकर इसे सौंदर्यीकरण किया जाए

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *