रायपुर में जल संकट का खतरा: पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी बहा, देर रात तक मौके पर नहीं पहुंची निगम टीम

रायपुर। राजधानी रायपुर के भाठागांव ओवरब्रिज के पास मंगलवार देर रात मेन पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया, जिससे इलाके में जलभराव की स्थिति बन गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पाइपलाइन शहर की प्रमुख जलापूर्ति व्यवस्था से जुड़ी हुई है, जिसके फटने से कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

पाइप फटने के बाद तेज बहाव से सड़क पर पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वेदांती अस्पताल की गली सहित आसपास के क्षेत्रों में भी जलभराव देखा गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की जानकारी नगर निगम को देने के बावजूद देर रात तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे मरम्मत कार्य समय पर शुरू नहीं हो सका।

फिलहाल लोगों ने जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *