रायपुर। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में तीसरे चरण की प्रतियोगिता शुरु हो गई है। 14 अलग-अलग प्रकार के खेलों का मेला लगाया जाएगा। जनवरी के प्रारंभिक सप्ताह तक 6 चरणों में विभिन्न खेल खेले जाएंगे। 29 अक्टूबर को सुभाष स्टेडियम में बिल्लस, बांटी (कंचा), पिट्टूल, संखली, गिल्ली डंडा की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और कोटा स्टेडियम में लंगड़ी दौड़, 100 मी. दौड़, लंबी कूद का आयोजन किया जाएगा।
पहले चरण में राजीव युवा मितान क्लब और दूसरे चरण में जोन स्तर पर खेलों का सफल आयोजन हुआ। तीसरे चरण में जोन स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता भाग ले रहे हैं।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 के विकासखंड/नगरीय क्लस्टर स्तर खेलों का आयोजन 29 अक्टूबर तक किया जाएगा। जिसमे आज 28 अक्टूबर को रायपुर के सुभाष स्टेडियम में भौंरा, फुगड़ी, कबड्डी, खो-खो, गेड़ी दौड़, रस्साकसी का आयोजन किया गया। इसी तरह 29 अक्टूबर को सुभाष स्टेडियम में बिल्लस, बांटी (कंचा), पिट्टूल, संखली, गिल्ली डंडा की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी और कोटा स्टेडियम में लंगड़ी दौड़, 100 मी. दौड़, लंबी कूद का आयोजन किया जाएगा।