राजगीत ”अरपा पैरी के धार“ के सुमधुर गीत के साथ शुरू हो रहा है कलेक्टोरेट में काम काज, वही डॉ. सिंह ने जिले के सभी शासकीय कार्यालयो में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर अनिवार्य रूप से लगाने के दिए निर्देश

बालोद- राज्य शासन के मंशा अनुरूप कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार कलेक्टोरेट बालोद में शिष्ट एवं अभिनव परम्परा की शुरूवात करते हुए प्रतिदिन राजगीत के माध्यम से कामकाज की शुरूवात की जा रही है। कलेक्टर डाॅ. सिंह के निर्देशानुसार अब प्रतिदिन राजगीत “अरपा पैरी के धार, महानदी हे अपार” के सुमधुर गीत के साथ कलेक्टोरेट में कामकाज प्रारंभ हो रहा है। कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय पहुॅचकर प्रतिदिन सुबह 9 बजे 58 मिनट राजगीत का सस्वर गायन कर अपने-अपने कार्यालयो में कार्य शुरू कर रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने समवेत स्वर में राजगीत का गायन किया। इसके साथ ही कलेक्टर डाॅ. सिंह ने जिले के सभी शासकीय कार्यालयो में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश भी दिए। राजगीत के गायन के दौरान आज अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी योगेन्द्र श्रीवास, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर अमित श्रीवास्तव, सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *